सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Charge letter issued to the headmaster of PM Shri Primary School

Aligarh News: पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आरोप पत्र जारी, तीन दिन में मांगा जवाब

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 22 May 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानाध्यापक पर विद्यालय कायाकल्प योजना में लापरवाही, छात्र उपस्थिति बढ़ाने में रुचि न लेने, विद्यालय की रंगाई-पुताई न कराने, शौचालयों और हैंडवॉश यूनिट की खराब स्थिति और विभागीय धनराशि के समुचित उपयोग न किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

Charge letter issued to the headmaster of PM Shri Primary School
आरोप पत्र - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ में पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय अलहदादपुर नीवरी, विकास खंड लोधा के प्रधानाध्यापक रवेन्द्र कुमार को बेसिक शिक्षा विभाग ने विभिन्न अनियमितताओं के आरोप में आरोप पत्र जारी किया है। खंड शिक्षा अधिकारी लोधा द्वारा जारी नोटिस में तीन दिन के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।

Trending Videos


आरोप पत्र में विद्यालय कायाकल्प योजना में लापरवाही, छात्र उपस्थिति बढ़ाने में रुचि न लेने, विद्यालय की रंगाई-पुताई न कराने, शौचालयों और हैंडवॉश यूनिट की खराब स्थिति और विभागीय धनराशि के समुचित उपयोग न किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। जिला समन्वयक मिड-डे मील की जांच में वर्ष 2022 से 2025 के बीच लाभार्थियों की संख्या और खाद्यान्न वितरण में बड़ा अंतर मिलने का दावा किया गया है। आरोप है कि विभागीय अभिलेखों और आईवीआरएस प्रणाली में 18,871 लाभार्थियों का अंतर पाया गया, जिससे करीब 1.01 लाख रुपये और 18.871 क्विंटल खाद्यान्न अधिक दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विद्यालय में नियमित प्रार्थना सभा, फोटो अपलोड, समय सारिणी के अनुसार शिक्षण, साप्ताहिक शिक्षक बैठक, शैक्षिक पंचांग और निर्धारित पाठ्यक्रम के पालन में भी लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। बीएसए डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed