{"_id":"69db23f4cae4df8601030966","slug":"chicken-found-in-paneer-at-amu-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: पनीर में मिला चिकन, उल्टी-घबराहट होने पर छात्र ने की शिकायत, छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: पनीर में मिला चिकन, उल्टी-घबराहट होने पर छात्र ने की शिकायत, छात्रों ने किया हंगामा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार
एएमयू में पनीर में चिकन मिलने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। बीटेक तृतीय सेमेस्टर छात्र ने उल्टी और घबराहट होने पर शिकायत की थी।
एएमयू
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नदीम तरीन हॉल के बीटेक तृतीय सेमेस्टर के छात्र जितेंद्र बघेल के रात के भोजन में पनीर की सब्जी में चिकन मिलने से हंगामा हो गया। भोजन में पनीर की जगह चिकन देखकर जितेंद्र को उल्टी और घबराहट की शिकायत हुई, जिसके बाद अन्य छात्रों में भी आक्रोश फैल गया।
Trending Videos
छात्रों का आरोप है कि खाने की गुणवत्ता के बारे में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। घटना के बाद गुस्साए छात्रों ने मेस प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया और सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने इसकी शिकायत प्रोवोस्ट से भी की। इस संबंध में डीएसडब्ल्यू प्रो. मोहम्मद अतहर अंसारी ने बताया कि छात्र की शिकायत सुन ली गई है। कार्रवाई के आश्वासन पर वह संतुष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोवोस्ट का घेराव
एएमयू के नॉर्थ हॉल में हॉल पोस्ट में आईं दिक्कतों के लेकर छात्रों ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय में प्रोवोस्ट का घेराव किया। डीएसडब्ल्यू प्रो. मोहम्मद अतहर अंसारी ने बताया कि नॉर्थ हॉल में हॉल पोस्ट के संबंध में छात्रों को समस्याएं थीं, जिन्हें दूर करने का आश्वासन दिया है।