{"_id":"69db41294725b37ddb04109d","slug":"objectionable-photos-and-videos-of-the-girl-went-viral-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: रिश्ता टूटा तो वायरल किए युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, धमकाते हुए किया ब्लैकमेल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: रिश्ता टूटा तो वायरल किए युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, धमकाते हुए किया ब्लैकमेल, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार
किसी कारण से शादी तय नहीं हो पाई तो युवक व उसके परिजनों ने युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। युवती के नाम से फर्जी अकाउंट इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर बनाकर उस पर उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपलोड कर दिए।
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ महानगर कोतवाली इलाके की युवती का रिश्ता टूटने के बाद युवक व उसके परिजनों ने युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। साथ में धमकाते हुए ब्लैकमेल भी किया।
Trending Videos
इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए युवती ने बताया कि उसकी शादी आजमगढ़ के सराय मीर क्षेत्र के गांव बखरा के आबिद संग तय हुई थी। किसी कारण से रिश्ता टूट गया। इसके बाद युवक उसे व उसके परिवार को धमकाने लगा व रंजिश रखने लगा। उसने अपनी बहन की मदद से युवती के नाम से फर्जी अकाउंट इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर बनाकर उस पर उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपलोड कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने पर धमकाया गया। उसके पिता से शिकायत की तो उन्होंने भी अभद्रता करते हुए जान माल की धमकी दी। इस संबंध में युवक, उसके पिता व बहन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।