सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Child dies after being run over by a tractor

Aligarh News: ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर बालक की मौत

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Child dies after being run over by a tractor
उजेर का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव सुदेशपुर में रविवार को ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। सात वर्षीय बेटे की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
Trending Videos

गांव के पूर्व प्रधान अवरार खान ने बताया है कि वकील खां गांव में परचून की दुकान करते हैं। उनका सात वर्षीय बेटी उजेर रविवार को अपने साथी बच्चों के गांव से खेतों की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव के एक युवक का ट्रैक्टर आता हुआ उसे दिखा। इशारा कर ट्रैक्टर को रुकवा लिया और उसपर बैठक गांव की ओर जाने लगा। रास्ते में गड्ढा होने की वजह से वह नीचे गिर गया। इस बीच पहिया उसके ऊपर से होकर निकल गया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उजेर दो भाइयों में बड़ा था और कक्षा एक का छात्र था। बेटे की मौत मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में कोतवाल सत्यवीर सिंह का कहना है कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं है, परिजनों ने भी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed