{"_id":"6a38ffb0367a3645220d6ee9","slug":"cm-yogi-adityanath-at-raja-mahendra-pratap-singh-university-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: अलीगढ़ में सीएम योगी का एक्शन मोड, विश्वविद्यालय पहुंचते ही अफसरों की क्लास शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: अलीगढ़ में सीएम योगी का एक्शन मोड, विश्वविद्यालय पहुंचते ही अफसरों की क्लास शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार
बैठक में मंडल और जिले के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे सकते हैं।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद सीधे कुलपति कक्ष में पहुंचे, जहां जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाईलेवल समीक्षा बैठक शुरू हुई। बैठक में विकास परियोजनाओं, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे से जुड़े कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की जमीनी स्थिति, समयबद्ध क्रियान्वयन और लंबित कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, निवेश, सड़क परियोजनाओं, बिजली व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पहले से अलर्ट मोड पर था। बैठक में मंडल और जिले के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे सकते हैं।