सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi summoned the Mayor and Municipal Commissioner over the Gular Road incident

Aligarh News: सीएम योगी ने गूलर रोड की घटना पर मेयर और नगर आयुक्त को किया तलब

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi summoned the Mayor and Municipal Commissioner over the Gular Road incident
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा और महापौर प्रश - फोटो : self
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गूलर रोड पर ऊंची-नीची सड़क के कारण हुए जानलेवा हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मेयर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा को रविवार को लखनऊ तलब किया और पूरी घटना की जानकारी ली। ऐसे हादसे दोबारा नहीं होने देने की सख्त हिदायत दी। बता दें कि बीते शुक्रवार की रात गूलर रोड पर ऊंची-नीची सड़क के कारण प्रतिभा काॅलोनी निवासी विकास कुमार राठाैर की जान चली गई थी।
Trending Videos



मुख्यमंत्री ने मेयर और नगर आयुक्त से कहा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं होनी चाहिए। सभी निर्माणाधीन सड़कों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। बैरीकेडिंग और ग्लोसाइन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि रात के समय भी लोगों को सही स्थिति दिखाई दे सके और वह हादसों से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेयर प्रशांत सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार सोमवार से सभी निर्माणाधीन सड़कों और अन्य प्रोजेक्ट के आसपास बैरिकेडिंग लगाई जाएंगी। ग्लोसाइन बोर्ड लगाए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सीएम से इंडोर स्टेडियम और अन्य प्रोजेक्ट के लोकार्पण का आग्रह किया गया है। इसके लिए जल्द ही उनके कार्यालय से समय मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed