Aligarh: पेट्रोल पंप संचालक की गला रेतकर निर्मम हत्या, आंखें फोड़ दीं, दो आरोपी हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार
मुख्य आरोपी अपने एक साथी के साथ नरोत्तम के घर पहुंचा। उन्होंने नरोत्तम से चिलकौरा की नगरिया स्थित अपने निर्माणाधीन मकान तक छोड़ने का अनुरोध किया। नरोत्तम अपनी स्कूटी से उन्हें लेकर वहां पहुंचे, जहां मकान के अंदर ले जाकर आरोपियों ने विवाद के बाद उनकी हत्या कर दी और फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के थाना क्वार्सी क्षेत्र के अंतर्गत चिलकौरा की नगरिया में 21 अप्रैल को धौर्रा माफी निवासी 55 वर्षीय पेट्रोल पंप संचालक नरोत्तम सिंह की धारदार हथियार से निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस दौरान नरोत्तम की आंखें भी फोड़ दी गईं। परिजनों ने शव उठाने से पहले आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की। एक घंटे तक शव नहीं उठने दिया और प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाकर परिजनों और लोगों को शांत किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपी फरार है। परिजनों की ओर से पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है। बेटा पंकज सिंह क्वार्सी मंडल में मंत्री पद पर तैनात है।
मृतक नरोत्तम सिंह धौर्रा में सिटी एनर्जी नाम से पेट्रोल पंप संचालित करते थे। परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मुख्य आरोपी अपने एक साथी के साथ नरोत्तम के घर पहुंचा। उन्होंने नरोत्तम से चिलकौरा की नगरिया स्थित अपने निर्माणाधीन मकान तक छोड़ने का अनुरोध किया। नरोत्तम अपनी स्कूटी से उन्हें लेकर वहां पहुंचे, जहां मकान के अंदर ले जाकर आरोपियों ने विवाद के बाद उनकी हत्या कर दी और फरार हो गए। सुबह से लापता नरोत्तम का जब परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने खोजबीन शुरू की।
इसी क्रम में परिजन मुख्य आरोपी के घर तक पहुंचे जहां पर वह नहीं मिला। परिजनों को पता था कि मुख्य आरोपी नरोत्तम को अपने चिलकौरा स्थित निर्माणाधीन मकान पर चलने के लिए कह कर लाया था। परिजन निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे। यहां पर मकान बंद था। परिजनों ने मांग की कि मकान का ताला खुलवाया जाए। अब तक स्थानीय लोगों की भी मौके पर भीड़ लग गई थी। परिजनों की मांग पर दोपहर 3.30 बजे जब मुख्य आरोपी के परिवार वालों ने मकान का ताला खोला तो अंदर नरोत्तम का लहूलुहान शव पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुख्य आरोपी के दो परिजनों को हिरासत में ले लिया गया।
शव मिलने की सूचना फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मौके पर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि जिस निर्माणाधीन मकान में हत्या हुई है, उसे तुरंत ध्वस्त किया जाए। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिवार में पत्नी पूनम, एक बेटा पंकज और एक बेटी है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से इलाके में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है।
सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या का कारण जमीन और रुपयों का लेनदेन सामने आया है। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। फिलहाल परिजनों की ओर से लिखित तहरीर का इंतजार है, जिसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X