{"_id":"6ade2dfb818776523f0efd85","slug":"barla-8-year-girl-assaulted-by-cousin-brother-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: आठ साल की मासूम से तहेरे भाई ने घेर में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी किशोर लिया हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़: आठ साल की मासूम से तहेरे भाई ने घेर में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी किशोर लिया हिरासत में
Sun, 25 Oct 2026 09:58 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 25 Oct 2026 09:58 PM IST
सार
मां जेठानी के साथ खेतों में काम करने गई थीं। जेठानी के 12 और 14 साल के दो बेटे उनके बच्चों के साथ आकर खेलने लगे। इसी बीच जेठानी का बड़ा बेटा बहाने से बेटी को घेर में ले गया और वहां दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
बरला थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय मासूम के साथ उसके तहेरे भाई ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि रविवार की सुबह वह बच्चों को घर पर छोड़कर मजदूरी करने खेत में गई थी। थानाध्यक्ष सरिता सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पीड़िता की मां के अनुसार, रविवार की छुट्टी के कारण 10 वर्ष का बेटा और आठ वर्ष की बेटी घर पर थे। वह जेठानी के साथ खेतों में काम करने गई थीं। जेठानी के 12 और 14 साल के दो बेटे उनके बच्चों के साथ आकर खेलने लगे। इसी बीच जेठानी का बड़ा बेटा बहाने से बेटी को घेर में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। दोपहर बाद खेत से लौटने पर बेटी ने पूरी बात बताई।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता को लेकर उसकी मां और आरोपी की मां परिवार की अन्य महिलाओं सहित अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां बच्ची का प्राथमिक उपचार हुआ। सूचना पर सीओ बरला संजय त्यागी, थानाध्यक्ष सरिता सिंह भी सीएचसी पहुंचे और बेहतर उपचार के लिए उसे अलीगढ़ भेजा। खबर पाकर बच्ची के पिता भी काम छोड़कर सीएचसी पहुंच गए। घटना से बच्ची की मां और आरोपी की मां सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आरोपी की मां बार-बार अपने बेटे को कोस रही थी।
विज्ञापन