{"_id":"69b877d1dc83806b9c0dce4a","slug":"darshika-is-shaping-the-future-of-economically-weaker-children-aligarh-news-c-2-gur1004-930739-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का भविष्य संवार रहीं दर्शिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का भविष्य संवार रहीं दर्शिका
विज्ञापन
कमिश्नरी स्थित फुटपाथ पर रह रहे बच्चों को शिक्षित करतीं दर्शिका शर्मा।
- फोटो : samvad
विज्ञापन
नौरंगाबाद निवासी दर्शिका शर्मा शिक्षा और कला के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं। वह एक स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं और साथ ही अपनी संस्था “दर्शिका डांस सेवा” के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर का बच्चों का भविष्य संवार रही हैं।
बच्चों को कथक नृत्य की शिक्षा देकर उनके हुनर को निखारने का काम कर रही हैं। दर्शिका पिछले करीब आठ वर्षों से झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करने और उनकी पढ़ाई में मदद करने का कार्य कर रही हैं।
बच्चों को न केवल पढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि उन्हें विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से भी जोड़ती हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ सके।उनकी सबसे विशेष पहल यह है कि वह अपनी संस्था के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क कथक नृत्य का प्रशिक्षण देती हैं। बच्चों को नियमित रूप से प्रशिक्षण देती हैं और उन्हें मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने के अवसर भी उपलब्ध कराती हैं। उनके इस अभियान में भावना शर्मा, गीता और शाजिया खान भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रही हैं।
सीएम कर चुके हैं सम्मानित
दर्शिका का कहना है कि नृत्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह आत्मविश्वास, अनुशासन और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का सशक्त जरिया है। उनके प्रयासों से कई बच्चे नृत्य के प्रति रुचि ले रहे हैं और अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। समाजसेवा और बच्चों को नृत्य शिक्षा देने के इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जा चुका है
Trending Videos