{"_id":"6a43600647bd3b3144075b28","slug":"debris-from-a-dilapidated-building-fell-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जर्जर इमारत का मलबा भरभराकर गिरा, दो मजदूर चपेट में आने से हुए घायल, चल रहा था निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जर्जर इमारत का मलबा भरभराकर गिरा, दो मजदूर चपेट में आने से हुए घायल, चल रहा था निर्माण कार्य
Tue, 30 Jun 2026 11:50 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:50 AM IST
सार
स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित इमारत काफी समय से जर्जर हालत में थी। नगर निगम ने भवन स्वामी को इसे लेकर पहले ही नोटिस जारी किया था, इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
जर्जर इमारत का गिरा मलबा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मदारगेट स्थित पुराने ताला मार्केट में 30 जून को एक जर्जर इमारत का मलबा गिरने से निर्माण कार्य में लगे दो मजदूर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में हरदुआगंज निवासी सद्दीक और सुलेमान घायल हुए हैं। दोनों पिछले चार महीने से भवन में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जर्जर हिस्से का मलबा भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर खलबली मच गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित इमारत काफी समय से जर्जर हालत में थी। नगर निगम ने भवन स्वामी को इसे लेकर पहले ही नोटिस जारी किया था, इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा।
विज्ञापन