सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   demolition of Balaji temple at Khereshwar Chauraha

Aligarh News: खेरेश्वर चौराहे पर बालाजी मंदिर तोड़ने की खबर पर फूटा गुस्सा, हंगामा, जमकर हुई नारेबाजी

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 18 May 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

एनएचएआई ने श्री बालाजी मंदिर पर कोई निशान लगाए। मंदिर तोड़े जाने के संशय में वहां हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

demolition of Balaji temple at Khereshwar Chauraha
बालाजी मंदिर पर हंगामा करते लोग - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर श्री बालाजी मंदिर है। मंदिर को एनएचएआई के द्वारा जबरन तोड़े जाने की खबर पर जनता का गुस्सा सामने आया। जनता मंदिर पर पहुंच गई और प्रशासन-एनएचएआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगी। आक्रोशित लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर आस्था के केंद्र को इस तरह जबरन ढहाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि एनएचएआई ने श्री बालाजी मंदिर पर कोई निशान लगाए। मंदिर तोड़े जाने के संशय में वहां हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जनता के आक्रोश को देखते हुए कार्रवाई को रोकना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया। मंदिर समिति एवं भक्तों ने पिलर बेस पुल बनाए जाने व मंदिर हर हाल में बचाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर पहुंचे करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान ने इस मुद्दे को अपना समर्थन दिया और कहा कि अगर मंदिर तोड़ने का प्रयास किया गया तो आंदोलन किया जाएगा । गणेश मंदिर के अचलेश्वर पीठाधीश्वर महंत विनय नाथ ने कहा कि हिंदुओं की आस्था को किसी भी कीमत पर चोट नहीं पहुंचने दी जाएगी मंदिर नहीं तोड़ने देंगे। इस दौरान मंदिर समिति के अंशुल वार्ष्णेय, एडवोकेट मुकेश वार्ष्णेय, हैरी वार्ष्णेय, पुष्पेंद्र वार्ष्णेय , सचिन राघव,विष्णुकांत, दीपक राजपूत आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed