सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Statement of former Aligarh MP Bijendra Singh on UP BJP government

Aligarh News: पूर्व सांसद ने भाजपा पर बोला हमला, बोले- हर मोर्चे पर विफल साबित हुई प्रदेश सरकार

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 18 May 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार

अलीगढ़ के पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव के समय किए गए वादों को भाजपा सरकार पूरा नहीं कर सकी। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसान अपनी फसलों का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है।

Statement of former Aligarh MP Bijendra Singh on UP BJP government
अलीगढ़ के पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ के पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है।

Trending Videos


उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार जनता की परेशानियों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा कि चुनाव के समय किए गए वादों को भाजपा सरकार पूरा नहीं कर सकी। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसान अपनी फसलों का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि जनता अब भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed