{"_id":"69b8780ec58db80e78076b02","slug":"devotees-danced-in-shyam-sankirtan-aligarh-news-c-2-gur1004-930909-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: साया बनकर हर पल मेरे साथ चलता है, ऐसा है मेरा सांवरिया ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: साया बनकर हर पल मेरे साथ चलता है, ऐसा है मेरा सांवरिया ...
विज्ञापन
श्याम संकीर्तन में प्रस्तुति देंती गायिका रेशमी शर्मा।
- फोटो : samvad
विज्ञापन
श्री खाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को रामघाट रोड स्थित तालानगरी के कलश फार्म में श्याम संकीर्तन हुआ। प्रसिद्ध भजन गायिका रेशमी शर्मा के भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे।
गणेश वंदना और हनुमान चालीसा की चाैपाइयों के साथ श्याम संकीर्तन की शुरुआत हुई। रेशमी शर्मा ने वो लाल लंगोटे वाला है वो मां अंजनी का लाला है..., मेरी रामजी से कह देना जय सिया राम ..., श्याम बाबा तेरे चरणों में हो गया ..., मेरी झोपड़ी का भाग्य आज खुल जाएंगे राम आएंगे..., जब-जब तेरी याद सताए ..., क्या लगता हूं बाबा तेरा जो इतना प्यार लुटाता है ..., साया बनकर हर पल मेरे साथ चलता है, ऐसा है मेरा सांवरिया ...,आदि भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।
ड्रोन से फूलों की वर्षा, इत्र का छिड़काव
श्री खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष विशाल गर्ग बीकेडी व महामंत्री विनीत वार्ष्णेय बंटी ने बताया कि समिति का उद्देश्य हर वर्ष ऐसा आयोजन करना है। खाटू श्याम भजन संध्या में ड्रोन कैमरे के जरिए दर्शकों पर फूलों की वर्षा की गई, तो इत्र एवं सुगंधी का भी छिड़काव किया गया। श्याम बाबा के सजे दरबार में पवित्र अग्नि की ज्योति एवं मोर झड़ी के समक्ष मत्था टेकने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। 56 भोग के साथ ही भजन संध्या में बाबा खाटू श्याम मंदिर एवं श्याम रसोई सबके आकर्षण का केंद्र बने रहे। श्याम प्रेमियों को बाबा का विशेष प्रसाद चूरमा वितरित किया गया। श्री श्याम चरण पादुका सेवा द्वारा लगभग 9600 श्रद्धालुओं के लिए चरण पादुका सेवा प्रदान की गई।
इनका रहा सहयोग
श्री खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष विशाल गर्ग बीकेडी, महामंत्री विनीत वार्ष्णेय बंटी, संदीप गर्ग, श्रीयांश जैन, यतेंद्र गुप्ता, राजीव गुप्ता, विशाल मित्तल, गौरव गर्ग, राजीव लिरिल, सचिन अग्रवाल, अंकित गुप्ता, हर्षवर्धन गुप्ता, कमल गुप्ता, प्रहलाद अग्रवाल, विशाल शर्मा, राजू गाैड़ आदि थे।
Trending Videos

श्याम संकीर्तन में प्रस्तुति देंती गायिका रेशमी शर्मा।- फोटो : samvad