{"_id":"69e20033ccd7b85d5201ce7f","slug":"farmers-clashed-with-police-in-protest-against-indecency-with-a-farmer-leader-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गभाना टोल पर बवाल, किसान नेता से अभद्रता के विरोध में पुलिस से भिड़े किसान, हापुड़ को हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गभाना टोल पर बवाल, किसान नेता से अभद्रता के विरोध में पुलिस से भिड़े किसान, हापुड़ को हुए रवाना
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार
गढ़मुक्तेश्वर में किसान नेता भानु प्रताप और पूर्व मंत्री मदन चौहान के बीच हुए विवाद को लेकर हाथरस के पुरदिलनगर अंडरपास पर पुलिस व किसान कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। वहां से अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा पहुंचने पर फिर पुलिस से नोक-झोंक हो गई।
गभाना टोल प्लॉजा पर भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के साथ हापुड़ में कथित अभद्रता के विरोध में 17 अप्रैल को प्रदेशभर के किसान सड़कों पर उतर आए। हापुड़ कूच के दौरान गभाना टोल प्लाजा पर उस समय हालात बिगड़ गए, जब पुलिस ने काफिले को रोकने की कोशिश की।
Trending Videos
अलीगढ़ और बुलंदशहर पुलिस की रोक-टोक से नाराज किसानों ने विरोध तेज कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी धक्का-मुक्की में बदल गई और बुलंदशहर के सीओ शिकारपुर सहित कई पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन आक्रोशित किसान नहीं रुके और बुलंदशहर की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक टोल प्लाजा पर जाम और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, जिससे राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। किसानों का काफिला खुर्जा- बुलंदशहर पहुंच गया है जहां पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर किसानों को रोकने में जुटे हुए हैं।
