{"_id":"6a16d6a243c3af13da01e331","slug":"fire-broke-out-in-the-meter-room-of-the-electricity-office-in-iglas-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: इगलास में बिजली दफ्तर के मीटर रूम में लगी आग, मची अफरा-तफरी, रिकॉर्ड सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: इगलास में बिजली दफ्तर के मीटर रूम में लगी आग, मची अफरा-तफरी, रिकॉर्ड सुरक्षित
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Wed, 27 May 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार
बिजली दफ्तर के मीटर रूम में अचानक आग लग गई। धुआं कमरों में फैलने से सांस लेने में परेशानी हुई। मकल कर्मियों ने 15 मिनट में पहुंचकर करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने से जले मीटर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इगलास में 27 मई दोपहर अलीगढ़ रोड स्थित बिजली दफ्तर के मीटर रूम में आग लग गई। इससे दफ्तर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी और अधिकारी जान बचाकर बाहर निकले।
Trending Videos
दोपहर करीब 12:30 बजे एसडीओ प्रथम के बराबर वाले मीटर रूम में आग लगी थी। धुआं कमरों में फैलने से सांस लेने में परेशानी हुई। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार और एसडीओ प्रथम सुनील कुमार जैसे-तैसे नीचे आए। दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने 15 मिनट में पहुंचकर करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीटर रूम में लगभग 200 से 250 पुराने और बदले गए मीटरों का स्टॉक था। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नुकसान का सही आकलन एसडीओ मीटर द्वारा किया जाएगा। गनीमत रही कि आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया। विभागीय रिकार्ड भी सुरक्षित है।