{"_id":"69cbb90e8ad45fb76a073c09","slug":"firing-on-dairy-in-dispute-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी लगाने को लेकर विवाद में डेयरी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी लगाने को लेकर विवाद में डेयरी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे युवक
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी और कमेंट को लेकर विवाद चल रहा था, जो धीरे-धीरे बढ़कर इस घटना तक पहुंच गया।
डेयरी पर फायरिंग करता आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी अंतर्गत सुरक्षा विहार स्थित अतुल डेयरी पर 31 मार्च सुबह करीब 11 बजे बुलट सवार तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में खलबली मच गई।
Trending Videos
सुरक्षा विहार कॉलोनी के मोड पर अतुल डेयरी है। संचालक अतुल अपने दोस्त आयुष्मान के साथ बैठे थे, तभी बुलट पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और अतुल को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक हमलावरों ने करीब तीन राउंड फायर किए, हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह के अनुसार एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी और कमेंट को लेकर विवाद चल रहा था, जो धीरे-धीरे बढ़कर इस घटना तक पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि पिछले एक साल से दोनों पक्षों के बीच तनातनी जारी थी और पहले भी मारपीट हो चुकी है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।