सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Heavy destruction due to storm and rain

आंधी-बारिश से भारी तबाही: पेड़-दीवारें गिरीं, टिनशेड-होर्डिंग उखड़े, महिला की मौत और कई लोग घायल

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 30 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सार

इगलास में शाम करीब 5:00 बजे 60 किलोमीटर की तेज रफ्तार से आई आंधी ने जमकर कहर बरपाया। गांव सेवनपुर में पिंकी (34) पत्री कुंवरपाल की खंभा गिरने से मौत हो गई।

Heavy destruction due to storm and rain
गभाना में पेड़ में फंसे विद्युत तार, डिगसारी में बारिश से गिरी कमरों की छत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ जिले में 30 अप्रैल शाम आंधी-बारिश ने जमकर कहर बरपाया। आंधी से सैकड़ों खंभे-पेड़ गिर गए, स्वागत द्वार, यूनिपोल उखड़ गए। सबसे ज्यादा नुकसान इगलास तहसील क्षेत्र में हुआ है, जहां सैकड़ों खंभे गिरे हैं और एक महिला की मौत हुई है। कई लोग घायल हुए हैं। सैकड़ों गांवों की बिजली ठप हो गई है। यातायात भी बाधित हुआ।

Trending Videos


इगलास में शाम करीब 5:00 बजे 60 किलोमीटर की तेज रफ्तार से आई आंधी ने जमकर कहर बरपाया। गांव सेवनपुर में पिंकी (34) पत्री कुंवरपाल की खंभा गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पिंकी काफी समय से मायके में रह रही थी, उसकी ससुराल ग्राम सहारनपुर थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर में है। वह मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। शाम के समय खेतों से मेहनत मजदूरी करके लौटते समय जैसे ही वह गांव के पास पहुंची, आंधी खंभा टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा। परिजन सीएचसी इगलास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतरौली में दीवार गिरने से महिला घायल
अतरौली के गांव चालाकपुर में दीवार गिरने से राजवती (58) पत्नी करन सिंह घायल हो गईं। वह अपने घर के बरामदे में चारपाई पर बैठी थीं, तभी आंधी से मकान की दूसरी मंजिल की बाउंड्री गिरकर बरामदे के छज्जे की गर्डर पटिया पर गिर गईं, जिससे पत्थर टूटकर उननके ऊपर गिर गए। राजवती को घायल अवस्था में परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

महगौरा में छज्जा गिरने से बालक घायल
पिसावा के गांव महगौरा में आंधी से मकान का छज्जा गिर गया, जिससे रास्ते से गुजर रहा बालक कासिम घायल हो गया, जिसका उपचार कराया गया है। कई राहगीर पेड़ गिरने से उनकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे हैं। गांव के लोग टूटे पेड़ों हटाने में लगे हुए थे।
गोंडा के डिगसारी में मकान के दो कमरों की छत गिरी

गोंडा क्षेत्र के गांव डिगसारी निवासी राकेश देवी के मकान के दो कमरों की छत गिर गई, जिससे कमरे में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीडि़ता ने बताया कि हादसा बारिश व तेज आंधी के वजह हुआ है। मलबे में दबाकर कमरे में खड़ी बाइक, स्कूटी और राशन का सामान क्षतिग्रस्त हो गया

गोरई में स्वागत द्वार गिरने से रास्ता बाधित
गोरई के मुख्य चौराहे पर लगे पूर्व विधायक का स्वागत गेट के गिरने से वाहनों को निकलने में परेशानी हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।

आंधी ने उड़ाए बिजली वालों के होश, 350 खंभे गिरे, आपूर्ति ठप
इगलास में तेज आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान बिजली विभाग को हुआ है। सैकड़ों खंभे गिरने से सैकड़ों गांवों और कस्बों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान इगलास तहसील में हुआ है। विद्युत विभाग की टीमें गिरे खंभों को दुरुस्त करने में जुट गई हैं, जबकि प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

विद्युत अधिकारियों ने बताया है कि गोंडा, इगलास, गोरई क्षेत्र खंभों के गिरने से सौ से अधिक गांवों की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई है। इगलास अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इगलास सब डिवीजन, गोंड़ा सव डिवीजन व हस्तपुर सब डिवीजन में एक सौ से अधिक पोल टूटने की सूचनाएं मिली हैं। एसडीओ इगलास, एसडीओ गोंडा व एसडीओ हस्तपुर को निर्देशित किया गया है कि संबंधित अवर अभियंता और लाइन स्टाफ को लेकर बिजली की आपूर्ति को व्यवस्थित करने में जुट जाएं। डिवीजन क्षेत्र के 100 से ज्यादा गांवों में बिजली ठप हो गई है। मुख्य लाइन सही करने के साथ ही डिवीजन के समस्त सब स्टेशनों की सप्लाई को चालू करने के लिए कर्मचारी जुटे हुए हैं।

गोंडा 10 खंभे गिरे, आपूर्ति बाधित
गोंडा गांव डिगसारी, हिरनोटी व जगनेर में बिजली के 10 खंभे गिर गए, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। एसडीओ राजकुमार ने बताया कि बारिश से तीन गांवों में खंभे टूट कर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे आपूर्ति बाधित हुई है। कस्बा की बिजली लाइन पर पेड़ के टूट कर गिर जाने से तार टूट गए। नए खंभे लगाकर बिजली आपूर्ति को सुचारू करने के लिए टीमों को लगाया गया है।

गभाना में बिजली की लाइन पर गिरे पेड़
गभाना क्षेत्र में तेज आंधी से पेड़ उखड़कर बिजली की लाइनों और खंभों पर जा गिरे, जिससे विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। अर्जुनपुर ग्वालरा, हुरसैना व तहसील क्षेत्र समेत आधा दर्जन गांवों में विद्युत खंभे टूट गए।

अलीगढ़ शहर में फाल्ट के चलते घंटे आपूर्ति रही ठप
शहर में रघुवीरपुरी, पडियावली, पला साहिबाबाद, दीवानी कचहरी, जमालपुर, डी सेंटर, नगला मसानी, डालचंद नगला, सासनीगेट, धाैर्रा, रेलवे रोड, जेपी ड्रीम्स, हमदर्द नगर समेत कई इलाकों में बिजली फाल्ट आ जाने से नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता शहरी उमेश चंद ने बताया कि आंधी से आए फाल्ट व जंफर जल जाने से कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति कुछ समय तक प्रभावित रही। अधिकांश स्थानों पर आपूर्ति को सुचारू करा दिया गया है।

आंधी के कारण जिले में कई स्थानों पर बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। एक अनुमान के अनुसार देहात क्षेत्र में करीब 350 से अधिक बिजली खंभे गिरकर क्षतिग्रस्त हुए हैं या टूट गए हैं। बिजली फाल्ट ठीक करने और गिरे खंभे बदलने के लिए विभागीय टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हैं। इस दाैरान हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। प्राथमिकता के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। - अरविंद नायक, मुख्य अभियंता वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed