सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three transformers stolen in five days

Aligarh News: पांच दिन में तीन ट्रांसफार्मर चोरी, 500 बीघा जमीन की सिंचाई होगी प्रभावित, किसानों में आक्रोश

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 01 May 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

गांव बिरौला के किसान परेशान हैं। उनके गांव में लगे तीन ट्रांस फार्मर को चोर चुरा ले गए। यह तीनों चोरी पांच दिन के अंदर हुईं हैं। इन ट्रांसफार्मरों से लगभग 500 बीघा भूमि की सिंचाई होती थी। 

Three transformers stolen in five days
ट्रांसफार्मर चोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरौला में बीते पांच दिनों के भीतर लगातार तीन ट्रांसफार्मर चोरी होने से किसानों में भारी आक्रोश है। अज्ञात चोर 11 हजार वोल्ट लाइन से ट्रांसफार्मर उतारकर उनमें लगे कॉपर सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए, जिससे 500 बीघा खेतों की सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल की रात गांव बिरौला निवासी देवीराम के खेत पर लगे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर को चोरों ने निशाना बनाया और उसे उतारकर उसमें से कीमती सामान निकाल ले गए। इसकेदो दिन बाद 28 अप्रैल को मात्र चार खेत की दूरी पर स्थित राजकुमार के खेत से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 अप्रैल की रात को चोरों ने शैलेश निवासी बिरौला के खेत से 33 केवीए का ट्रांसफार्मर उतारकर उसमें से कॉपर आदि सामान चोरी कर ले गए। लगातार ट्रांसफार्मर चोरी से करीब 500 बीघा कृषि भूमि की सिंचाई प्रभावित हो गई है।

किसान देवीराम ने बताया कि इससे पहले भी उनके खेत से ट्यूबेल मोटर ताले तोड़कर चोरी हो चुकी हैं, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। अब लगातार ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed