{"_id":"69f45bc08fe14778350a1e57","slug":"complaint-of-leakage-in-neelachal-express-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: दिल्ली से कानपुर जा रही नीलांचल एक्सप्रेस को एक जगह 17 और दूसरी जगह 20 मिनट रोका, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: दिल्ली से कानपुर जा रही नीलांचल एक्सप्रेस को एक जगह 17 और दूसरी जगह 20 मिनट रोका, यात्री हुए परेशान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 01 May 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार
नीलांचल एक्सप्रेस को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर करीब 17 मिनट तक रोका गया। उसके बाद दाऊद खान स्टेशन पर ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ा।
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी नीलांचल एक्सप्रेस
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली से कानपुर जा रही गाड़ी संख्या 02876 नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन में 1 मई सुबह तकनीकी खराबी आ गई। ट्रेन में लीकेजिंग की समस्या सामने आने पर इसे पहले अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर करीब 17 मिनट तक रोका गया। रेलवे अधिकारियों की जांच के बाद भी समस्या पूरी तरह ठीक नहीं होने पर ट्रेन को धीमी गति से दाऊद खान स्टेशन तक ले जाया गया।
Trending Videos
वहां ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही, जहां डिप्टी से आईपी सिंह टीएक्सआर विभाग के अनिल कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने तकनीकी खराबी को दूर करने का काम किया। तकनीकी खामी दूर होने के बाद सुबह 10:20 बजे ट्रेन को दोबारा गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में लीकेजिंग की शिकायत मिलने पर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेन को रोका गया था। आवश्यक मरम्मत के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
