सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband reaches police station after killing his wife

Aligarh News: पत्नी की हत्या कर पति पहुंचा थाने, बोला- सिर पर फावड़े की मूंद मार कर दिया उसका काम तमाम

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 14 May 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

पत्नी नीलम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कमल सिंह ने गुस्से में आकर नीलम के सिर पर फावड़े की मूंद मार दी। जिससे पत्नी नीलम की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से पति जवां थाने पहुंचा और पूरी घटना पुलिस को बता दी।

Husband reaches police station after killing his wife
जवां थाना अलीगढ़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पत्नी की हत्या कर पति थाने पहुंचा और बोला  सिर पर फावड़े की मूंद मार कर उसका काम तमाम कर आया हूं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के जवां थाना अंतर्गत रामपुर निवासी कमल सिंह पुत्र पातीराम मजदूरी करता है। दो-तीन दिन से लगातार घर में क्लेश हो रही थी। 13 मई की रात्रि लगभग 9:30 कमल सिंह घर पर आया। पत्नी नीलम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कमल सिंह ने गुस्से में आकर नीलम के सिर पर फावड़े की मूंद मार दी। जिससे पत्नी नीलम की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से पति जवां थाने पहुंचा और पूरी घटना पुलिस को बता दी। पति बोला कि पत्नी से कहासुनी हो गई। गुस्से में फावड़े की मूंद सिर  पर मार कर उसका काम तमाम कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed