सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Medicine shops across the country close on May 20

Aligarh News: 20 मई को देशभर में बंद रहेंगी दवा की दुकानें, विरोध में आए रिटेलर्स, दुकान खुली रखने का ऐलान

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 14 May 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार

अलीगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई को दवा दुकानें बंद रखने का आह्वान किया है, जबकि अलीगढ़ रिटेलर्स केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन ने प्रस्तावित दवा व्यापार बंदी का विरोध करने का निर्णय लिया है।

Medicine shops across the country close on May 20
दवा की दुकान - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया है। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को जिला अलीगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक आगरा रोड स्थित एक हॉस्पिटल के सभागार में हुई।

Trending Videos


संगठन के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह टिल्लू ने बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के निर्देश पर 20 मई को एक दिवसीय बंदी रखी जाएगी। महामंत्री आलोक गुप्ता ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ई-फार्मेसी के कारण बिना वैध पर्चे के दवाओं की उपलब्धता बढ़ रही है, जिससे एंटीबायोटिक्स का दुरुपयोग और नकली प्रिस्क्रिप्शन जैसी समस्याएं जन्म ले रही हैं। चेयरमैन राजीव जैन ने केंद्र और राज्य सरकार से अवैध ई-फार्मेसी पर तत्काल रोक लगाने और प्रिडेटोरी प्राइसिंग (अत्यधिक छूट) पर नियंत्रण की मांग की। इस मौके पर कोषाध्यक्ष शिव शंकर शर्मा, राजीव जैन, शफकत अली, आमिर आबिद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध में रिटेलर्स, दुकानें खुली रखने का ऐलान 
अलीगढ़ रिटेलर्स केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित दवा व्यापार बंदी का विरोध करने का निर्णय लिया है संगठन की बैठक भू प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए गए।

बैठक में महामंत्री उमेश श्रीवास्तव और प्रभारी सत्यावेंद्र सत्येंद्र सारस्वत ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी से कहीं ज्यादा ज्वलंत मुद्दे रिटेलर्स के सामने हैं, जिन पर संस्था मौन है। संगठन ने जनपद के समस्त केमिस्टों से अपील की है कि वह 20 मई की न केवल दुकान खुली रखें बल्कि दूर-दराज से आने वाली जनता की सुविधा के लिए 2 घंटे अतिरिक्त सेवाएं दें। महामंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति दुकान जबरन बंद करने की कोशिश करता है तो दुकानदार तुरंत वीडियो साक्षी बनाकर पुलिस हेल्पलाइन 112 पर शिकायत दर्ज कराएं। बैठक में ललित पाठक, भीष्म अग्रवाल, शिवनंदन और राजेश शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed