Aligarh Accident: स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल, एडीएम प्रशासन बोले- गोबर के ढेर पर एक पहिया चढ़ने से हुआ हादसा
स्कूली बस ड्राइवर की लापरवाही से एक गड्ढे में पलट गई। जिससे कई बच्चे घायल हो गए, जिसमें चार बच्चे गंभीर हैं। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूली बस ड्राइवर की लापरवाही के चलते बस गड्ढे में पलट गई। हादसे में चार बच्चे गंभीर घायल हो गए। साथ ही अन्य कई बच्चे भी घायल हो गए।
कोड़ियागंज के वांटेज कॉन्वेंट स्कूल की बस आज सुबह 7:30 बजे गंगीरी के भदरोई पानी की टंकी के पास बस ड्राइवर चलती बस में ब्रेक लगाकर अपने दरवाजे से एक बच्चे को चढ़ा रहा था। एक हाथ में स्टेयरिंग थी और दूसरे से बच्चे को पकड़ रखा था। बच्चे की तरफ पकड़ कमजोर देखते ही ड्राइवर ने दोनों हाथ से बच्चे को बस में ऊपर चढ़ाया, हाथ से स्टेयरिंग छूटते ही बस आगे बढ़ गई और एक गड्ढे में पलट गई।
थाना गंगीरी अतंर्गत 14 मई को सुबह करीब 7.30 बजे एक स्कूल बस पलट जाने की सूचना मिलीद्ध पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया तो पता चाला कि वेटेंज स्कूल की एक बस बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी, जो पलट गई है। हादसे में घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । घायल बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के कारण की गहनता से जांच की जा रही है।-
मनीष कुमार मिश्र, एसपी ग्रामीण, अलीगढ़
गोबर के ढेर पर चढ़कर बस पलट गई-एडीए प्रशासन
अलीगढ़ के एडीएम प्रशासन पंकज कुमार का कहना है कि बस का एक पहिया गोबर के ढेर पर चढ़ जाने के कारण बस पलट गई। बस के सभी कागज देखे गए हैं। इतनी भारी बस और उसमें इतने बच्चों के बाद एक गोबर के ढेर पर चढ़ने से बस पलटने का दावा अजीब लग रहा है।
10 मीटर पहले बस पलटी होती तो होता बड़ा हादसा
बताया जा रहा है कि बस जिस जगह पर पलटी है, उससे 10 मीटर पहले एक गहरे पानी की पोखर है। जिसमें पहले एक डंपर पलट गया था, जो पूरी तरह से डूब गया था। यह तो गनीमत रही कि बस इस पोखर से 10 मीटर आगे पलटी और बड़ा हादस बच गया।