{"_id":"6992a12d34525a156e01e667","slug":"india-victory-celebrations-in-aligarh-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: आखिरी ओवर में रिंकू का धमाका, घर में गूंजा शाबाश मेरे शेर, अलीगढ़ में रात 1 बजे तक चलता रहा जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs PAK: आखिरी ओवर में रिंकू का धमाका, घर में गूंजा शाबाश मेरे शेर, अलीगढ़ में रात 1 बजे तक चलता रहा जश्न
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Feb 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार
टी 20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर जीत पर अलीगढ़ में जगह जगह आतिशबाजी और मिठाईयां बांटी गईं। डीजे पर नाचे-गाने के बीच कई इलाकों में भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। बाइक पर सवार युवा हाथ में तिरंगा लेकर शहर के अलग अलग चौराहों पर दिखाई दिए।
भारत की जीत पर खुशी मनाते रिंकू सिंह के पिता खानचंद, अर्जुन सिंह फकीरा व भतीजा
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत के साथ अलीगढ़ में देर रात एक बजे तक जश्न चलता रहा। अलीगढ़ शहर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के घर मां एक अलग कमरे में टीवी पर अपने बेटे को मैदान में चौके, छक्के जड़ते देखती रहीं। दूसरे कमरे में उनके पिता और अन्य सदस्य मैच देख रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरी ओवर में जब चार गेंद पर रिंकू सिंह ने 11 रन जड़ दिए तब उनकी मां खुशी से झूम उठीं और बोलीं, “शाबाश मेरे शेर।” दूसरी ओर रिंकू सिंह के होम ग्राउंड से लेकर अलीगढ़ के सेंटर पॉइंट तक लोग सड़कों पर तिरंगा लहराते दिखाई दिए।
जगह जगह आतिशबाजी और मिठाईयां बांटी गईं। डीजे पर नाचे-गाने के बीच कई इलाकों में भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। बाइक पर सवार युवा हाथ में तिरंगा लेकर शहर के अलग अलग चौराहों पर दिखाई दिए।