{"_id":"6a691e766c913310960acfc9","slug":"jain-monks-delivered-the-message-of-spiritual-practice-aligarh-news-c-2-gur1004-1031041-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जैन मुनियों ने दिया धर्म साधना का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जैन मुनियों ने दिया धर्म साधना का संदेश
Wed, 29 Jul 2026 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
मंगल कलश स्थापना समारोह को संबोधित करते शिव दत्त सागर महाराज ।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिरनी गेट स्थित श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन ट्रस्ट परिसर में मंगलवार को मंगल कलश स्थापना के साथ चातुर्मास का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में जैन उपाध्याय मुनि शिवदत्त सागर महाराज और मुनि पद्मदत्त सागर महाराज ने धर्म साधना, संयम और आत्मकल्याण का संदेश दिया।
उपाध्याय मुनि शिवदत्त सागर महाराज ने कहा कि चातुर्मास केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का अवसर है। मुनि पद्मदत्त सागर महाराज ने कहा कि चातुर्मास पापों के क्षय और पुण्य के संचय का श्रेष्ठ काल है।
शुभारंभ ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन और आचार्य के चित्र अनावरण के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न परिवारों ने मंगल कलश स्थापना, पाद प्रक्षालन और शास्त्र भेंट का सौभाग्य प्राप्त किया। प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी राकेश भैया के निर्देशन में सभी धार्मिक अनुष्ठान हुए।
विज्ञापन
मुनि सेवा समिति के मुख्य संयोजक राजीव जैन ने बताया कि कार्यक्रम में आगरा, फिरोजाबाद, टूंडला, मेरठ, नोएडा समेत विभिन्न शहरों से आए श्रद्धालु मौजूद रहे। सोनाली जैन ने भजनों की प्रस्तुति दी। मौके पर राजेश कुमार जैन, अशोक जैन, रोहित जैन, सुभाषचंद्र जैन, मयंक जैन, प्रद्युम्न कुमार जैन, विजय कुमार जैन, नरेंद्र कुमार जैन, मुनेश जैन, प्रशांत जैन, रविंद्र जैन आदि थे।