फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kanwariya injured in bike collision

Aligarh News: हरिद्वार से कांवड़ ला रहा कांवड़िया, बाइक की टक्कर से हुआ घायल, कांवड़ भी हुई खंडित

Mon, 10 Aug 2026 12:46 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 10 Aug 2026 12:46 PM IST
सार

करीब 20 युवक हरिद्वार से कांवड़ लेकर गांव के लिए लौट रहे थे। बाइक सवार ने कांवड़िया में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नरेश जमीन पर गिर गया। कांवड़ खंडित हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Kanwariya injured in bike collision
करीब 20 युवक हरिद्वार से कांवड़ लेकर गांव के लिए लौट रहे थे। रविवार की रात करीब 8:00 बजे सभी लोग लध - फोटो : संवाद

विस्तार

हरिद्वार से कांवड़ लेकर जीटी रोड से होकर गांव लधौआ के पास से गुजर रहे कांवड़ियों में से एक कांवड़िया में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कांवड़िया नरेश निवासी गांव जनसोई थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़िया की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घायल कांवड़िया के साथी सचिन कुमार ने बताया कि गांव के करीब 20 युवक हरिद्वार से कांवड़ लेकर गांव के लिए लौट रहे थे। रविवार की रात करीब 8:00 बजे सभी लोग लधौआ गांव के पास से गुजर रहे थे तभी बाइक सवार ने नरेश में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नरेश जमीन पर गिर गया। कांवड़ खंडित हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने कांवड़िया की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा का कहना है कि सूचना मिलते ही तत्काल घायल को सीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों ने कांवड़िया की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सभी युवक हरिद्वार से कांवड़ लेकर घर लौट रहे थे। हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है, जो कि सिकंदराराऊ क्षेत्र का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed