सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   koil lawyers protest against e-registry system

ई-रजिस्ट्री प्रणाली: विरोध में उतरे कोल के अधिवक्ता, आज-कल न्यायिक कार्य ठप, रजिस्ट्री कार्यालयों पर जड़ा ताला

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 11 Jun 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार

अधिवक्ताओं ने ई-प्रणाली के खिलाफ तहसील परिसर में जुलूस निकाला। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अधिवक्ताओं ने इस नई व्यवस्था को 'काला कानून' करार दिया और सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

koil lawyers protest against e-registry system
ई-रजिस्ट्री प्रणाली का विरोध करते कोल के अधिवक्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश शासन द्वारा लागू की जा रही ई-रजिस्ट्री एवं ई-पंजीकरण मॉड्यूल प्रक्रिया के विरोध में अलीगढ़ की तहसील कोल के अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को तहसील राजस्व बार एसोसिएशन, कोल (अलीगढ़) के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दो दिवसीय कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया।



 दोपहर करीब 12 बजे बार भवन में महानिरीक्षक निबन्धन, उत्तर प्रदेश के संबंध में एक  बैठक बुलाई गई। इस बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने की, जबकि संचालन महासचिव रामवीर सिंह बघेल द्वारा किया गया। बैठक में तहसील कोल के सभी सम्मानित अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से ई-रजिस्ट्री प्रणाली का कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने ई-प्रणाली के खिलाफ तहसील परिसर में जुलूस निकाला। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अधिवक्ताओं ने इस नई व्यवस्था को 'काला कानून' करार दिया और सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। एसोसिएशन  ने निर्णय लिया है कि उपनिबंधक तहसील कोल के तीनों कार्यालयों में पूर्ण रूप से रजिस्ट्री का कार्य बंद रखा जाएगा। इस दौरान कोई भी रजिस्ट्री नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

 
महासचिव रामवीर सिंह बघेल ने बताया कि आंदोलन को आगे किस दिशा में ले जाना है, इसके लिए  12 जून को दोपहर करीब 12 बजे बार भवन में फिर से सभी अधिवक्ताओं की एक महाबैठक बुलाई गई है। इस बैठक में आगे की ठोस रणनीति पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed