{"_id":"6a2a6be9b18019a13e050c0b","slug":"correction-of-wrong-name-in-khatauni-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhulekh: खतौनी में है नाम गड़बड़, न हों किसान परेशान, घर बैठे एक ओटीपी से 24 घंटे में ऐसे हो जाएगा सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhulekh: खतौनी में है नाम गड़बड़, न हों किसान परेशान, घर बैठे एक ओटीपी से 24 घंटे में ऐसे हो जाएगा सही
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार
पीएम किसान सम्मान निधि के साथ अन्य सरकारी योजनाओं में खतौनी में नाम सुधारने से फायदा होगा। साथ ही सभी भूमि विवादों का जड़ से समाधान होगा।
खतौनी
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
किसी किसान के राजस्व अभिलेख खतौनी में नाम गलत है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ही मात्र एक ओटीपी से केवल 24 घंटे में सब सही हो जाएगा। पीएम किसान सम्मान निधि समेत सरकारी योजनाओं के साथ भूमि विवादों का समाधान भी तुरंत हो सकेगा।
अलीगढ़ के जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि किसान के लिए खतौनी बहुत ही महत्वपूण राजस्व अभिलेख है। इसमें अगर उसका नाम गलता हो तो अब सुधारना मात्र 24 घंटों में संभव है। यह प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूर्णत: डिजिटल है। घर बैठै केवल आधार ओटीपी से आवेदन कर सकते हैं और उसकी स्थिति भी ऐप पर ट्रैक कर सकते हैं। किसी भी सहायता या शिकायत के लिए कोल, इगलास, गभाना, खैर व अतरौली तहसील कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे सहीं करें नाम
भूलेख पोर्टल upbhulekh.gov.in पर केवल आधार कार्ड ओटीपी से आवेदन करें। आवेदन की स्थिति भी मोबाइल ऐप पर ट्रैक कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज
किसान का आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल चाहिए। इसके अलावा कोई दस्तावेज नहीं चाहिए। किसान का डिजिटल वेरिफिकेशन आधार कार्ड ओटीपी से हो जाता है।
इनमें मिलेगा लाभ
पीएम किसान सम्मान निधि के साथ अन्य सरकारी योजनाओं में खतौनी में नाम सुधारने से फायदा होगा। साथ ही सभी भूमि विवादों का जड़ से समाधान होगा।