{"_id":"6a2a521407c15bff4e0c99a9","slug":"kangana-ranaut-statement-on-the-nursing-profession-sparks-debate-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: कंगना रनौत के नर्सिंग पेशे पर बयान को लेकर स्वास्थ्य जगत में चर्चा तेज, एएमयू की हुमा रूही बोलीं यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: कंगना रनौत के नर्सिंग पेशे पर बयान को लेकर स्वास्थ्य जगत में चर्चा तेज, एएमयू की हुमा रूही बोलीं यह
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रचार में नर्सिंग पेशे पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने इसे "दुनिया का सबसे अधिक यौन-वस्तु से जुड़ा पेशा" बताया।
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत की नर्सिंग पेशे से जुड़ी हालिया टिप्पणी के बाद स्वास्थ्य जगत में चर्चा तेज हो गई है। इसी क्रम में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एएमयू की सहायक नर्सिंग अधीक्षक हुमा रूही ने नर्सिंग पेशे की गरिमा और महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और मानवता का सशक्त प्रतीक है।
कंगना रनौत की नर्सिंग पेशे पर विवादित टिप्पणी
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रचार में नर्सिंग पेशे पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने इसे "दुनिया का सबसे अधिक यौन-वस्तु से जुड़ा पेशा" बताया। फिल्म में कंगना अस्पताल की नर्स की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की सच्ची घटना पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन