{"_id":"6991b338a28a3a41d70194cd","slug":"labourer-died-and-a-young-woman-injured-in-road-accidents-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: सड़क हादसों में एक श्रमिक की मौत, कांवड़ लेकर जा रही युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: सड़क हादसों में एक श्रमिक की मौत, कांवड़ लेकर जा रही युवती घायल
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Feb 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार
कासगंज के कछला घाट से कांवड़ लेकर जा रही युवती को गांव मझौला के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई।
सड़क हादसे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गंगीरी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि कांवड़ लेकर जा रही एक युवती घायल हो गई, जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
Trending Videos
गंगीरी के गांव रतरोई के टलम सिंह (35) पुत्र ब्रजलाल सिंह गंगीरी चौराहे पर एक रोड़ी बदरपुर की दुकान पर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि टलम सिंह 15 फरवरी तड़के करीब 4:00 बजे दुकान से पैदल गांव जा रहा था। गांव के मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। गांव के लोगों की सूचना पर परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया है। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी का डेढ़ साल पहले निधन हो चुका है। तीन छोटी बेटियां संगीता (10), पल्लवी (आठ), कल्याणी (छह) और मां शारदा को बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज से कांवड़ लाते समय हादसा
वहीं कासगंज के कछला घाट से कांवड़ लेकर जा रही युवती को गांव मझौला के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। थाना पुलिस ने बताया कि गांव कुतकपुर निवासी लक्ष्मी पुत्री राजेश कुमार 14 फरवरी शाम परिवार के साथ कांवड़ लेकर गांव जा रही थी। रात करीब 1:00 बजे अज्ञात वाहन लक्ष्मी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में दाखिल कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।