सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Legislative Council Committee enraged over the absence of DM of Etah-Kasganj

Aligarh News: एटा-कासगंज के डीएम की गैरहाजिरी पर भड़की विधान परिषद समिति

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Legislative Council Committee enraged over the absence of DM of Etah-Kasganj
उत्तर प्रदेश विधान परिषद समिति की बैठक में मौजूद सभापति कुंवर महाराज सिंह व अन्य : स्रोत प्रशास - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब उत्तर प्रदेश विधान परिषद की अनियमितता नियंत्रण एवं जांच समिति की बैठक में एटा और कासगंज के डीएम बिना सूचना नदारद मिले। सभापति कुंवर महाराज सिंह ने इसे मिनी सदन का अपमान बताते हुए कड़ा रुख अपनाया और दोनों जिलों के अन्य अधिकारियों को बैठक से बाहर भेज दिया। अब इन जिलाधिकारियों को आगरा और मेरठ की आगामी बैठकों में तलब किया गया है।
Trending Videos



नाराजगी के बाद समिति ने अलीगढ़ और हाथरस के विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत, आवास विकास और नगर निगम में व्याप्त अनियमितताओं पर चर्चा हुई। एडीए उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा ने बहुचर्चित स्वर्ण जयंती नगर विस्तार प्रकरण पर जानकारी देते हुए इसे छहब माह में निस्तारित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शहर के कायाकल्प का खाका पेश किया। बताया एलमपुर में 1500 बच्चों के लिए आधुनिक स्कूल और 60 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है। मल्टीलेवल पार्किंग, डॉग केयर सेंटर और लॉक संग्रहालय (ताला म्यूजियम) पर काम जारी है।


समिति सदस्य डॉ. तारिक मंसूर ने पब्लिक एमेनिटीज और 1000 क्षमता वाले ऑडिटोरियम के निर्माण का प्रस्ताव दिया। आवास विकास परिषद ने आगरा रोड पर 350 एकड़ की आवासीय योजना की प्रगति रिपोर्ट पेश की। वहीं, शिक्षा विभाग की समीक्षा में कायाकल्प योजना और स्कूल चलो अभियान के तहत हुए रिकॉर्ड नामांकन की सराहना की गई।समिति ने साफ संदेश दिया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और समय बद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में एमएलसी विजय बहादुर पाठक, डॉ. जयपाल सिंह और डीएम संजीव रंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed