{"_id":"6a6e65fb4c2dfbecfd0e3bf9","slug":"now-shazias-body-will-bear-witness-exhumed-after-54-days-aligarh-news-c-2-gur1004-1033725-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अब शाजिया का शव देगा गवाही... 54 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अब शाजिया का शव देगा गवाही... 54 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला
विज्ञापन
शाजिया का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना रोरावर क्षेत्र में 16 वर्षीय शाजिया की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया। हत्या की आशंका संबंधी शिकायतों के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को 54 दिन बाद मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा
थाना रोरावर क्षेत्र में ईदगाह के पीछे नसरूद्दीन परिवार सहित रहते हैं। वह कारखाना में काम करते हैं। आठ जून को उनकी बेटी शाजिया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने बीमारी से मौत की बात कहकर शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। शाहजमाल के रहने वाले दुलारे मियां ने हत्या की आशंका जताते हुए इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और डीआईजी से की।
दुलारे ने अधिकारियों को बताया कि आठ जून की सुबह लगभग 5:00 बजे वह टहलने निकले थे। इसी दौरान तिकोनिया स्थित नई ईदगाह के पीछे रहने वाले नसरूद्दीन के घर से मारपीट और चीख-पुकार की तेज आवाजें आ रही थीं। जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद सुबह करीब 8:30 बजे जब वे दोबारा पहुंचे तो पता चला कि नसरूद्दीन की पुत्री शाजिया की मौत हो चुकी है और परिजन उसे दफनाने के लिए ले गए है।
विज्ञापन
जब वे शाहजमाल कब्रिस्तान पहुंचे तो शव को कब्र में उतारा जा रहा था। उन्होंने बताया कि उस वक्त कफन से खून निकल रहा था। शव ले जाते वक्त भी वहां मौजूद लोगों ने देखा कि मृतका के सफेद कफन पर सिर की तरफ खून लगा हुआ और टपक रहा था।
लगातार मिल रही शिकायतों और मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया। डीएम अविनाश कुमार के आदेश और सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार गुप्ता की मौजूदगी में शनिवार को कब्र खोदी गई। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। सुरक्षा के मद्देनजर कब्रिस्तान के गेट बंद कर दिए गए थे। शव का काफी हिस्सा सड़-गल चुका है।
कब्रिस्तान के पास इकट्ठा हो गई भीड़
जैसे ही इलाके के लोगों को पता चला कि कब्रिस्तान में कब्र खोद कर शव निकाला जा रहा है तो भीड़ इकट्ठा हो गई। सीओ प्रथम, कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने में लग गया। भीड़ को अंदर आने से रोकने के लिए कब्रिस्तान के गेट को बंद कर दिया गया। कब्र खोदने का काम दोपहर 12.10 पर शुरू किया गया। 12.55 पर शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया। अब पुलिस प्रशासन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
- डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र की खोदाई की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है। इस दौरान लड़की के पिता और शिकायतकर्ता दोनों ही पक्ष मौजूद रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। - संजीव कुमार, सीओ प्रथम
- शिकायतों का संज्ञान लेते हुए शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत की सही वजह का पता लग सके। रिपोर्ट आने पर सही तथ्यों का पता लगेगा। - किंशुक श्रीवास्तव, एडीएम सिटी
बेवजह दिया जा रहा तूल
- बेटी की मौत उल्टी-दस्त से हुई है। पेट में भी दर्द था। यही बात अधिकारियों को भी बताई है। कुछ लोग बेवजह मामले को तूल देने में लगे हैं। इससे मेरा परिवार बेहद परेशान है। जो भी है अब सच सामने जाएगा। - नसरुद्दीन, शाजिया के पिता
गतिविधियों से संदेह
- दफन करते समय कफन से खून टपकते देखा था। जिनका अपना मरता है वह कब्र खोदवाने नहीं आते। ये लोग खुद कब्र खोदवाने आए। ऐसी कई बातें संदेह पैदा करती हैं। इस घटना में परिवार के लोग शामिल हैं। गतिविधियां भी संदेह पैदा करती हैं। बाकी जांच का विषय है। - दुलारे डिश वाले, शिकायतकर्ता