{"_id":"6a6f113e5a3a75188e02fb48","slug":"one-husband-two-wife-case-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पति-दो पत्नी: पहली के रहते शादीशुदा होने की जानकारी छिपाकर की दूसरी शादी, दोनों पहुंच गईं थाने, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पति-दो पत्नी: पहली के रहते शादीशुदा होने की जानकारी छिपाकर की दूसरी शादी, दोनों पहुंच गईं थाने, हुआ हंगामा
Sun, 02 Aug 2026 03:13 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 02 Aug 2026 03:13 PM IST
सार
पति ने पहली पत्नी को घर से निकाल दिया था। दूसरी शादी कर ली। दोनों पत्नियां थाने पहुंच गईं। दोनों ने पति पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिए हैं।
विज्ञापन
कोतवाली इगलास
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इगलास कस्बा निवासी एक युवक ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। अब उसने दूसरी पत्नी को भी घर से निकाल दिया। दोनों पत्नियां शनिवार को कोतवाली पहुंच गई। दोनों ने पति पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिए हैं।
विज्ञापन
पहली पत्नी का आरोप है कि उसकी शादी इसी साल हुई थी। पति ने दहेज की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया था। घरेलू हिंसा का मामला हाथरस कोर्ट में चल रहा है। पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसकी जानकारी उसे दूसरी पत्नी से हुई। वहीं दूसरी पत्नी ने भी कोतवाली पहुंचकर अपना प्रार्थना पत्र दिया। उसने आरोप लगाया है कि पहले से शादीशुदा होने की जानकारी छिपाकर युवक ने उससे चार माह पहले शादी की थी। उसको जब पति की पहली शादी की जानकारी हुई तो विरोध करने लगी। तभी से ससुरालीजन परेशान करने लगे हैं।
विज्ञापन
1 अगस्त को ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और जेठ ने अश्लील हरकत की। कोतवाल रजित वर्मा ने बताया कि दोनों पीड़ित महिलाएं शनिवार को कोतवाली आई थीं। पता लगा कि एक महिला का पहले से ही कोर्ट में वाद चल रहा है। दूसरी महिला के प्रार्थना पत्र पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन