सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One library sealed, three found closed

Aligarh: लखनऊ अग्निकांड के बाद अलीगढ़ प्रशासन की सख्ती जारी, एक लाइब्रेरी सील, तीन कोचिंग पर लटके मिले ताले

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 25 Jun 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी पर छापामारी जारी है। अलीगढ़ में एक लाइब्रेरी को सील किया गया और तीन कोचिंग सेंटर ताला लगाकर भाग गए। कार्रवाई के डर से शहर के अधिकतर कोचिंग सेंटर पर ताले लटके हुए हैं।

One library sealed, three found closed
कटारा कोचिंग सेंटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ अग्निकांड के बाद अलीगढ़ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। रामघाट रोड पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान एक लाइब्रेरी को सील कर दिया गया, जबकि तीन अन्य संस्थान बंद मिले और उनके संचालक मौके से नदारद रहे।



जांच टीम ने सक्सेस लाइब्रेरी को नियमों के उल्लंघन और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर सील कर दिया। वहीं कटारा एकेडमी (दूसरी ब्रांच), चाणक्य एकेडमी और प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी पर ताले लटके मिले। उनके संचालक निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ पूरन सिंह ने बताया कि बिना पंजीकरण, अग्निशमन विभाग की एनओसी और सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना संचालित होने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed