फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparations for Hariyali Teej: Women are out shopping

Aligarh News: हरियाली तीज की तैयारी, महिलाएं कर रहीं खरीदारी

Thu, 13 Aug 2026 03:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 13 Aug 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Hariyali Teej: Women are out shopping
तीज के लिए खरीदारी करतीं युवतियां व महिलाएं। संवाद 
सजना है मुझे सजना के लिए... सावन की फुहारों के बीच इन दिनों यही गीत महिलाओं के मन को गुदगुदा रहा है। हरियाली तीज पर अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं शनिवार को व्रत रखेंगी। महिलाएं फिलहाल त्योहार की तैयारियों में जुटी हैं। सजने-संवरने के साथ पूजा-पाठ के सामान की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन


पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं में इस पर्व को लेकर ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। पौराणिक मान्यता के अनुसार कभी माता पार्वती ने इसी व्रत को धारण कर भगवान शिव को प्राप्त किया था। इस दिन महिलाएं घरों में भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-पाठ कर तीज व्रत कथा का श्रवण करेंगी एवं मेवा-मिष्ठान का भोग लगाकर भगवान शिव और माता पार्वती से अपने पति की दीर्घायु की कामना करेंगी।
विज्ञापन



महिलाएं पिछले कई दिनों से इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं। हरे परिधान, गहने और शृंगार सामग्री की खरीदारी की जा रही है। एडीए कॉलोनी, रामघाट रोड, किशनपुर तिराहा, रेलवे रोड, मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट चौराहे, अमीर निशा, महावीरगंज, बड़ा बाजार, दुबे का पड़ाव, अचलताल, एटा चुंगी आदि पर मेंहदी लगाने की दुकानें सजी हुई हैं। जिन युवतियों के लिए शादी के बाद यह पहला त्योहार है, उनमें मायके जाने के लिए उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीज के लिए खरीदारी करतीं युवतियां व महिलाएं। संवाद 

तीज के लिए खरीदारी करतीं युवतियां व महिलाएं। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed