सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Radhe Veda Tigers became champions in Aligarh Pro Kabaddi League-5

Aligarh News: अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग-5 में राधे वेदा टाइगर्स बनी चैंपियन

संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 08 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Radhe Veda Tigers became champions in Aligarh Pro Kabaddi League-5
प्रो कबड्डी लीग में विजेता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित शेखर सराफ मैदान पर मंगलवार को अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग-5 का फाइनल मुकाबला खेला गया। राधे वेदा टाइगर्स की टीम ने छर्रा लायंस को 46-19 अंक से हराकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
Trending Videos


इससे पहले खेले गए मुकाबलों में दरबार वॉरियर्स ने 36-20 अंक से संतसार वॉरियर्स को हराया। राधे वेदा ने 53-24 के मुकाबले से माहेश्वरी सुपर किंग्स को मात दी। कृष्णा फैब्रिकेशन ने अक्रूर सेना को 38-24 अंक से हराया। छर्रा लायंस ने 65-24 अंक से आभा ग्रांड को हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल की चैंपियन राधे वेदा टाइगर्स को मुख्यअतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता आरपी सिंह और सुमित सराफ ने ट्रॉफी के साथ ही 51 हजार का नकद पुरस्कार दिया। उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ही 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


बेस्ट रेडर को 2100 और बेस्ट डिफेंडर को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। आयोजक सुमित सराफ ने सभी प्रायजक, खिलाड़ी, निर्णायक और दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कबड्डी लगी प्रतियोगिता नहीं बल्कि आने वाले वर्षो में इसको और ऊंचाइयों तक ले जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed