सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The team that arrived to serve notice in Amir Nisha returned

Aligarh News: अमीर निशा में नोटिस देने पहुंची टीम लौटी

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
The team that arrived to serve notice in Amir Nisha returned
आमिर निशा में नोटिस देने पहुंची टीम। संवाद
विज्ञापन
नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के साथ मंगलवार को अमीर निशा की सड़क को चौड़ा करने के लिए दुकानदारों को नोटिस थमाने पहुंची। इसका व्यापारियों ने जबरदस्त विरोध किया। व्यापारियों के आक्रोश और खराब हो रहे मौसम को देखते हुए टीम लौट गई।व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए 45 दिन का समय मांगा है, वहीं नगर निगम दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा करने की तैयारी कर रहा है।
Trending Videos



बीती 24 मार्च को नगर निगम के संपत्ति विभाग की टीम ने अमीर निशा बाजार की मुख्य सड़क की पैमाइश की थी। नगर निगम के अभिलेखों में यह सड़क 30 फीट चौड़ी है। पांच घंटे चली पैमाइश में वास्तविक चौड़ाई महज 20 से 22 फीट ही निकली। बाकी 8 से 10 फीट पर अतिक्रमण पाया गया। मंगलवार को संपत्ति विभाग की टीम प्रवर्तन दल के साथ बाजार पहुंची। दुकानदारों को नोटिस देना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच अमीर निशा व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवेद खान, महामंत्री शवाब सिद्दीकी, वसीम काजी, कोषाध्यक्ष उर्फी और नौशाद मिर्जा आदि पहुंच गए। व्यापारियों ने नोटिस लेने से मना करते हुए विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि बिना 45 दिन का समय दिए कोई नोटिस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अचानक नोटिस देकर दुकानें तोड़ना उनकी आजीविका पर हमला है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर जबरन कार्रवाई की गई तो बाजार बंद कर आंदोलन किया जाएगा। लगभग एक घंटे चली बहस के बाद संपत्ति विभाग के विजय गुप्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों को समझाया। व्यापारियों ने उनसे समय सीमा बढ़ाने के साथ ही नगर आयुक्त से मिलवाने की बात कही। इसके बाद टीम वापस लौट आई।


अमीर निशा में अतिक्रमण हटाया गया तो 300 दुकानें, कुछ मकान व मस्जिद चपेट में आएंगे। अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों की कमर तोड़ना ठीक नहीं। कई लोगों का रोजगार समाप्त हो जाएगा।
-नवेद खान, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमीर निशा।
बाजार की रोड को नगर निगम 30 फीट चौड़ा करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 15 दिन का समय नोटिस में दिया जा रहा है। यह ठीक नहीं है। इसे बढ़ाकर 45 दिन किया जाए। -नौशाद मिर्जा, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, सिविल लाइन।

अमीर निशा बाजार की मुख्य सड़क की पैमाइश हो चुकी है। अतिक्रमणकारियों को टीम नोटिस देने गई थी, मगर मौसम खराब होने के कारण वापस लौट आई। अगर वह नोटिस नहीं ले रहे हैं तो कर्मचारियों से हर दुकान के बाहर नोटिस चस्पा कराया जाएगा।
-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed