सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ransom demanded in the name of Lawrence Bishnoi in Aligarh

Lawrence Bishnoi: अलीगढ़ में दिनेश ज्वेलर्स सहित आठ लोगों से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, शातिर गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 08 Jun 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

अलीगढ़ के एक प्रसिद्ध चिकित्सक को स्पीड पोस्ट के जरिए एक धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल कर 22 हजार यूएसडीटी की फिरौती मांगी गई थी और भुगतान न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

Ransom demanded in the name of Lawrence Bishnoi in Aligarh
दबोचा गया शातिर - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर शहर के दिनेश ज्वेलर्स, डॉक्टरों और विशिष्ट व्यक्तियों से रंगदारी मांगने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शहर के आठ नामचीन लोगों से करीब दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने इस पूरे मामले का महज 48 घंटों के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस सफलता पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

Trending Videos


स्पीड पोस्ट से भेजे थे धमकी भरे पत्र
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बीते 6 जून को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन को सूचना मिली थी कि शहर के एक प्रसिद्ध चिकित्सक को स्पीड पोस्ट के जरिए एक धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल कर 22 हजार यूएसडीटी की फिरौती मांगी गई थी और भुगतान न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने जांच क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय सर्वम सिंह को सौंपी। गोपनीय जांच में सामने आया कि आरोपी ने 3 जून को दिल्ली के कनॉट पैलेस स्थित जीपीओ  से अलीगढ़ के 8 विशिष्ट व्यक्तियों को ऐसे ही धमकी भरे पत्र भेजे थे, जिसमें बिटकॉइन और क्यूआर कोड  के माध्यम से कुल 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद थाना सिविल लाइन में आरोपी के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत 6 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से दबोचा गया आरोपी 
घटना के खुलासे के लिए सिविल लाइन्स पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ने दिल्ली के कनॉट पैलेस जीपीओ के सीसीटीवी  फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसने सफेद और नीली टी-शर्ट पहनी थी, गले में चमड़े का बैग टांगा था और मुंह पर मास्क लगा रखा था। इसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हसमत हुसैन पुत्र इशरत हुसैन के रूप में हुई, जो अलीगढ़ के सर सैयद नगर (मोहम्मद उल्लाह रेजीडेंसी) का रहने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को सिविल लाइन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी आधार कार्ड और घटना में इस्तेमाल सामान बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त हसमत हुसैन के पास से घटना के समय पहनी गई टी-शर्ट, वारदात में इस्तेमाल किया गया बैग और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसके खिलाफ पहले से ही रंगदारी और धमकी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed