सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Renuka Hospital murder case

रेनुका हॉस्पिटल हत्याकांड: शादी पर होनी थी वेदपाल की हत्या, मथुरा से अगवा कर राया में रखा था बंधक

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 20 Mar 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

रेनुका हॉस्पिटल में सोमवार रात खैर के गांव अहरौला के 32 वर्ष के लॉ शिक्षित वेदपाल की हत्या की गई थी। हत्या में उजागर हुआ कि वेदपाल ने प्रेम प्रसंग में मथुरा गोविंद नगर की युवती की शादी कहीं और हो जाने पर उसे परेशान किया था।

Renuka Hospital murder case
मृतक वेदपाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के मैरिस रोड के रेनुका हॉस्पिटल में हुए वेदपाल हत्याकांड में हत्या के चौथे दिन वेदपाल के परिवार ने चुप्पी तोड़ी है। बृहस्पतिवार को वेदपाल की एक कॉल रिकार्ड सार्वजनिक करते हुए उसके एएमयू छात्र भाई सोनपाल ने दावा किया है कि वेदपाल की हत्या तो मथुरा की युवती की शादी पर ही होनी थी। इसके लिए वेदपाल को मथुरा से अगवा कर राया में एक नलकूप पर बंधक रखा। वहां गोली मारने व एक सुसाइड नोट पर हस्ताक्षर करने तक का प्लान बनाया। मगर वह किसी तरह बंधनमुक्त होकर आ गया। भागते समय उसने पिता के मित्र के मोबाइल पर जो जानकारी दी। वही इस कॉल रिकार्डिंग में दर्ज है। इसे लेकर शुक्रवार को वह एसएसपी से मिलेगा।

Trending Videos


रेनुका हॉस्पिटल में सोमवार रात खैर के गांव अहरौला के 32 वर्ष के लॉ शिक्षित वेदपाल की हत्या की गई थी। हत्या में उजागर हुआ कि वेदपाल ने प्रेम प्रसंग में मथुरा गोविंद नगर की युवती की शादी कहीं और हो जाने पर उसे परेशान किया था। इसी खुन्नस में उसके भाइयों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। इस मामले में युवती के पिता बागपत पुलिस के चालक सिपाही को जेल भेज दिया। बाकी को तलाशा जा रहा है। इसी मामले में सोनपाल ने बृहस्पतिवार को सोनपाल व अपने पिता के एक मित्र की बातचीत की कॉल रिकार्डिंग साझा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रिकार्डिंग 1 फरवरी की बताई है। इस कॉल पर हमारे परिजन राया गए थे। मगर वहां पुलिस ने हमारी बात सुनने के बजाय हमारे भाई को मानसिक कमजोर बताकर कागज पर पिता से लिखवा लिया और जेल भेज दिया। मगर हमारी अपहरण, बंधक व मारपीट की रिपोर्ट नहीं लिखी। इसके बाद युवती के परिजन हमारे गांव आकर धमकाते रहे। इसी विषय पर वे बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे थे। मगर व्यस्तता के चलते बात नहीं हो सकी। अब शुक्रवार को मिलने जाएंगे। यह भी बताया कि हमारा भाई युवती को शादी की शॉपिंग तक उसकी भाभी के साथ मिलकर करा रहा था। फिर वह उसे तंग क्यों करेगा।

अभी तक की जांच में यह उजागर हुआ है कि जेल से छूटकर आने के बाद भी वेदपाल ने युवती, उसकी ससुराल व मायके में आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे। रहा सवाल मथुरा पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का तो इस विषय में मथुरा पुलिस से जानकारी की जाएगी। युवती के बयान भी लिए जाएंगे। मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है। युवती के एक भाई से भी पूछताछ चल रही है।-सर्वम सिंह, सीओ तृतीय

ये हैं रिकार्डिंग के अंश
इस रिकार्डिंग में खुद वेदपाल बता रहा है कि 30 जनवरी को वह मथुरा के होटल में था। तभी उसे युवती का कॉल मिलने के लिए आया। वह उससे मिलने जाने से पहले होटल के बाहर चाय पीने गया। तभी उसे युवती के भाई दो गाड़ियों से अगवा कर अपनी ननिहाल राया क्षेत्र में एक नलकूप पर ले गए। जहां बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। इस मारपीट में उसके गंभीर चोटें आईं। वहां उसे गोली मारने व सुसाइड नोट साइन करा लेना तक तय किया। मगर युवती के पिता ने कहा कि कोई नहीं इसे बंधक बनाकर रखो। 3 फरवरी को शादी के बाद 4 फरवरी को हत्या कर देंगे। अगर मामला उलझेगा तो परिवार का कोई एक सदस्य हत्या में जेल चला जाएगा। वह 1 फरवरी की सुबह तक बंधक रहा। मगर 1 फरवरी को वह किसी तरह बंधनमुक्त होकर भाग आया। इसके बाद राया-इगलास बॉर्डर के गांव बिसावुली के किसी ग्रामीण के फोन से यह कॉल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed