फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RMPU: Revised examination centers could not be issued

आरएमपीयू : संशोधित परीक्षा केंद्र नहीं हो सके जारी

Wed, 30 Nov 2022 07:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
RMPU: Revised examination centers could not be issued
राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ प्रशासन रिव्यू कमेटी के सुझाव बाद संशोधित परीक्षा केंद्र जारी नहीं कर सका है। विवि की वेबसाइट पर दोपहर से संशोधित परीक्षा केंद्र की सूची जल्द जारी होने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, देर रात तक वेबसाइट पर यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पुन: परीक्षा निर्धारण को लेकर बनी रिव्यू कमेटी ने जो पांच बिंदुओं पर सुझाव दिए थे। उसके हिसाब से संशोधित परीक्षा केंद्रों की सूची दोबारा वेबसाइट पर अपलोड होनी थी। इसकी जानकारी वेबसाइट पर दी गई थी। लगातार निजी महाविद्यालयों के प्रबंधकों की नजरें वेबसाइट पर बनी रही। उधर, स्नातक की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू हो रही हैं। ऐसे में अगर परीक्षा केंद्रों में संशोधन हुआ या कुछ परीक्षा केंद्र बढ़े, तो महाविद्यालय प्रशासन को व्यवस्था करने में परेशानी हो सकती है। विवि प्रशासन परीक्षा की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

आधारभूत सुविधाओं पर बने परीक्षा केंद्र
स्ववित्त पोषित महाविद्यालय संगठन के अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मजीत सिंह का कहना है कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण छात्र संख्या के बजाय महाविद्यालय में आधारभूत सुविधाओं को देखकर होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विश्वविद्यालय की गलत नीतियों के कारण कुछ महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया, जो 15 साल से परीक्षा केंद्र बनते आए हैं। इस संबंध में विवि के कुल सचिव रजिस्ट्रार महेश कुमार का कहना है कि परीक्षा केंद्र बनाने में पारदर्शिता बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed