सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Services of female security guard and three employees terminated

Aligarh News: शेल्टर होम की ड्यूटी में लापरवाही, महिला सुरक्षा गार्ड व तीन कर्मचारियों की सेवा समाप्त

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 15 May 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

भुजपुरा शेल्टर होम पर नगर निगम के आउटसोर्सिंग पर तैनात तीन कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। वहीं पर तैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी के दौरान रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही थी। चारों पर कार्रवाई हुई है।

Services of female security guard and three employees terminated
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम के शेल्टर होम में अनुपस्थिति व लापरवाही को लेकर नगर आयुक्त ने महिला सुरक्षा गार्ड की सेवा समाप्त कर दी है। तीन अन्य आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों के अनुबंध खत्म करने का नोटिस दे दिया है।

Trending Videos


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि भुजपुरा शेल्टर होम पर नगर निगम के आउटसोर्सिंग पर तैनात तीन कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। पहले भी इन कर्मचारियों को समय-समय पर निर्देशित किया गया। सुधार न होने एवं लगातार अनुपस्थिति के चलते सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पर तैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड के ड्यूटी के दौरान रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले को लेकर एजेंसी को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। पुनरावृत्ति होने पर सुरक्षा एजेंसी को काली सूची में डालते हुए उनके साथ अनुबंध को निरस्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने एजेंसी को तत्काल कर्मचारी हटाने एवं एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed