फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Steps originating from the trails of Sirsa have won a second medal

Aligarh News: सिरसा की पगडंडी से निकले कदमों ने जीता दूसरा पदक

Sun, 02 Aug 2026 03:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 03:32 AM IST
विज्ञापन
Steps originating from the trails of Sirsa have won a second medal
सिरसा के लाल गुलवीर सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में 5000 मीटर दौड़ में ग्लासगो के ट्रैक पर इतिहास रच दिया। अंतिम 20 सेकंड में कांस्य पदक जीतकर एक ही राष्ट्रमंडल खेल में लगातार दूसरा पदक जीतने वाले गुलवीर देश के पहले एथलीट बन गए।
विज्ञापन


आधी रात जब अधिकांश शहर नींद में था, तब ग्लासगो के ट्रैक पर अलीगढ़ का लाल गुलवीर सिंह इतिहास रच रहा था। हर कदम के साथ उम्मीदें दौड़ रही थीं और फिनिश लाइन पार करते ही भारत के खाते में एक और पदक जुड़ गया। 5000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुलवीर सिंह ने कांस्य पदक जीत लिया और एक ही राष्ट्रमंडल खेल-2026 में लगातार दूसरा पदक अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


5000 मीटर दौड़ में केन्या के मैथ्यू पहले स्थान पर रहे, जिन्होंने 13:23.61 मिनट का समय निकाला। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के रॉबिन्सन ने 13:24.70 मिनट निकाला। भारत के गुलवीर सिंह ने 13:24.95 मिनट निकालकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले गुलवीर 10,000 मीटर दौड़ में भी रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ा चुके थे। अब 5000 मीटर में भी उनकी सफलता ने साबित कर दिया कि वे लंबी दूरी की दौड़ के सबसे भरोसेमंद भारतीय एथलीटों में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलवीर की इस उपलब्धि से अलीगढ़ में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और उनके शुभचिंतकों ने इसे जिले के खेल इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। लगातार दो पदक जीतकर गुलवीर ने न केवल तिरंगे का मान बढ़ाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि मेहनत, धैर्य और जुनून के दम पर विश्व मंच पर नई पहचान बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed