सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Strike continues at AMU JN Medical College Aligarh

JN Medical College: हड़ताल जारी, प्रशासन से बातचीत के बाद इमरजेंसी में दो चिकित्सक तैनात

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 24 Mar 2026 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार

जेएन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल को देखते हुए इमरजेंसी में दो चिकित्सकों को तैनात किया गया है। इमरजेंसी में सिर्फ दो डॉक्टर के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ न के बराबर है। सुबह से करीब 20 से 25 मरीजों को बिना उपचार के लौटा दिया गया है।

Strike continues at AMU JN Medical College Aligarh
जेएन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में 22 मार्च रात से चल रही चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज को हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाया है। 24 मार्च को एडीएम सिटी, एसीएम द्वितीय और सीएमओ की टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची और प्रिंसिपल और प्रॉक्टर के साथ बातचीत की। 

Trending Videos


करीब आधा घंटा चली बातचीत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इमरजेंसी में दो चिकित्सकों की तैनाती कर दी है। इसके बाद से गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को उपचार मिलना शुरू हुआ है। मगर अभी भी व्यवस्था पहले जैसी बहाल नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी में सिर्फ दो डॉक्टर के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ न के बराबर है। सुबह से करीब 20 से 25 मरीजों को बिना उपचार के लौटा दिया गया है। कुछ मरीजों ने निजी अस्पताल में शरण ली है तो कुछ जिला अस्पताल और दीनदयाल अस्पताल में उपचार कराने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर दोनों सरकारी अस्पतालों में भीड़ लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed