सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One-way system in Aligarh City

Aligarh Traffic: शहर में जल्द लागू होगा वन-वे सिस्टम, बनाया जा रहा नक्शा, जाम से मिलेगी निजात

अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 24 Mar 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

पहले चरण में सेंटर प्वाइंट के लिए जाने वाले रास्तों पर वनवे लागू करना तय किया है। इसके लिए जल्द एक बैठक होने वाली है, जिसमें पुराने शहर में भी इस सिस्टम के लागू करने पर निर्णय होगा।

One-way system in Aligarh City
ट्रैफिक सिग्नल - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

लगातार जाम से जूझने वाले अलीगढ़ शहर के प्रमुख बाजारों में अब वन-वे सिस्टम लागू करने की तैयारी है। इसे लेकर यातायात पुलिस व नगर निगम के अधिकारी शहर में प्रमुख बाजारों में सर्वे कर पूरा नक्शा बना रहे हैं, जिसमें यह तय किया जा रहा है कि इसे किन-किन मार्गों पर लागू किया जा सकता है।

Trending Videos


शहर में यातायात व्यवस्था इन दिनों चौपट है। स्कूल खुलने पर हालात बद से बदतर हो जाते हैं। किसी भी प्रमुख मार्ग की हालत ऐसी नहीं होती जहां जाम न लगता हो। इससे निपटने के लिए शहर में वन वे सिस्टम लागू करना तय किया गया है। इसके लिए एक टीम को सर्वे के लिए लगाया गया है। इसके लिए पहले चरण में सेंटर प्वाइंट के लिए जाने वाले रास्तों पर वनवे लागू करना तय किया है। इसके लिए जल्द एक बैठक होने वाली है, जिसमें पुराने शहर में भी इस सिस्टम के लागू करने पर निर्णय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में वन वे लागू करने पर मंथन चल रहा है। फिलहाल अभी सेंटर प्वाइंट के लिए जाने वाले रास्तों पर इसे लागू किया जाना है। इसके बाद पुराने शहर के बाजारों में लागू करने पर निर्णय होगा। -प्रवीन कुमार, एसपी यातायात


पहले यहां होगा लागू

  • सेंटर प्वाइंट से गांधी आई को आने वाले मार्ग पर
  • सेंटर प्वाइंट से रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग पर


फिर यहां लागू करने की तैयारी
कबर कुत्ता से रेलवे रोड, रसलगंज से सराय हकीम रोड, मामू भांजा रोड, मदार गेट रोड, जयगंज से सासनी गेट रोड, गूलर रोड इलाकों में वन-वे पर बन रहा नक्शा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed