सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shobha Yatra on Ram Navami in Aligarh

Aligarh: 100 साल बाद पहली बार नहीं निकलेगी रामनवमी पर शोभा यात्रा, निरस्त, प्रशासन पर भड़की आयोजन समिति

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 26 Mar 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

शहर में रामनवमी पर 100 साल से निकलती आ रही शोभा यात्रा को लेकर हंगामा हुआ। प्रशासन से टकराव के बाद शोभा यात्रा न निकालने का निर्णय लिया गया।

Shobha Yatra on Ram Navami in Aligarh
अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ में श्री दुर्गा महारानी मंदिर समिति, कनवरीगंज ने शोभायात्रा के लिए नए मार्ग की अनुमति न मिलने पर इस वर्ष शोभायात्रा न निकालने का निर्णय लिया है। यह निर्णय 100 साल बाद पहली बार लिया गया है।

Trending Videos


समिति के अध्यक्ष अखिल मांगलिक ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन लोगों को आपस में लड़ाने और झगड़ा कराने का काम कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने पर समिति पदाधिकारियों को धमकियां दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम, बिजली विभाग और अन्य संबंधित विभागों की टीम ने कटरा क्षेत्र में शोभायात्रा के प्रस्तावित मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। टीम द्वारा मार्ग में अवरोध बने दुकान, प्रतिष्ठान और मकानों को चिन्हित कर स्थायी अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया, जिसका स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया। 

इस पूरे मामले को लेकर आयोजन समिति की एक बैठक सरस्वती शिशु मंदिर, गोशाला नगला मसानी में आयोजित की गई, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता का कहना है कि शोभायात्रा केवल परंपरागत मार्ग से ही निकालने की अनुमति दी जाएगी और नियमों के अनुसार ही सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed