फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students create a ruckus protesting fee hike; scuffle with the proctorial team

Aligarh News: फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्रों का हंगामा, प्रॉक्टोरियल टीम से धक्का-मुक्की

Thu, 13 Aug 2026 03:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Students create a ruckus protesting fee hike; scuffle with the proctorial team
प्रॉक्टोरियल टीम और छात्रों के बीच होती धक्का-मुक्की। - फोटो : samvad
एएमयू के पॉलीटेक्निक डिप्लोमा की फीस बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार दोपहर छात्रों ने पॉलीटेक्निक परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों ने एक ही कोर्स की अलग-अलग फीस लिए जाने पर सवाल उठाते हुए शुल्क नीति में पारदर्शिता की मांग की। हंगामे की सूचना पर पहुंची प्रॉक्टोरियल टीम और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
विज्ञापन



बुधवार दोपहर करीब एक बजे डिप्लोमा के छात्र फीस बढ़ोतरी का विरोध करते हुए पॉलीटेक्निक परिसर में आ गए। मामले की जानकारी मिलने पर प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान टीम और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद दो-तीन छात्रों को प्रॉक्टर कार्यालय ले जाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद छात्रों को छोड़ दिया गया। मामले में एक छात्र ने आरोप लगाया कि उसे नियंत्रित करने के दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने उसका गला दबाया। छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


हालांकि, इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है। छात्रों का कहना है कि एक ही कोर्स के लिए अलग-अलग शुल्क क्यों लिया जा रहा है। फीस बढ़ोतरी के आधार और शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया को लेकर भी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि छात्रों के फीस से जुड़े मामले की जानकारी यूनिवर्सिटी प्रशासन को दे दी गई है। छात्रों ने कैंटीन और कक्षाएं प्रभावित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed