फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teenager molested on Dehradun Express; accused caught

Aligarh News: देहरादून एक्सप्रेस में किशोरी से छेड़खानी, आरोपी पकड़ा

Sat, 15 Aug 2026 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Teenager molested on Dehradun Express; accused caught
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
देहरादून एक्सप्रेस में शुक्रवार को सफर कर रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी और अश्लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है। ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचते ही पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया है कि गाड़ी संख्या 14113 देहरादून एक्सप्रेस में एक व्यक्ति के प्रयागराज निवासी यात्री की 14 वर्षीय बेटी को अश्लील वीडियो दिखाने और उसके साथ छेड़खानी करने की सूचना मिली। हेल्पलाइन से सूचना मिलते ही जीआरपी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान 46 वर्षीय वैभव पोरवाल निवासी विकास नगर, बहजोई रोड, थाना चंदौसी जनपद संभल के रूप में हुई है। पीड़िता के परिजन की तहरीर पर जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed