सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The budget will give wings to the career of the youth.

Aligarh News: बजट से युवाओं के करियर को लगेंगे पंख

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The budget will give wings to the career of the youth.
विज्ञापन
केंद्र सरकार के आम बजट पर युवाओं ने खुशी जताई है। खिलाड़ियों और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हुई हैं। युवाओं का मानना है कि बजट से करियर की राह आसान होगी, विदेश में पढ़ाई सस्ती होने के साथ खेलों को महत्व दिया गया है।
Trending Videos

युवाओं का कहना है कि खिलाड़ियों के लिए बजट स्पोर्ट्स सेक्टर का भी ध्यान रखा है। खेलो इंडिया मिशन को अगले 10 साल के लिए मजबूत करने के ऐलान किया है। इसके तहत ट्रेनिंग सेंटर्स बनेंगे, कोच और स्पोर्ट्स स्टाफ को भी ट्रेनिंग मिलेगी, जिसका लाभ युवाओं को लाभ मिलेगा। विदेश में मेडिकल और पढ़ाई पर होने वाले खर्च को लेकर बजट में टीसीएस के तहत खर्च पर इंटरेस्ट रेट को घटाया गया है, जिसका लाभ भी युवाओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले युवा
बजट के नए प्रावधानों से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं व लीग आयोजित होंगी। खेल के सामानों पर ड्यूटी कट करके उन्हों सस्ता किया गया है।- गौतम सक्सेना छात्र
एजुकेशन और मेडिकल खर्च के लिए सरकार बेहद मदद दे रही है। साफ शब्दों में कहें, तो विदेश में पढ़ाई अब आसान होगी।- उषा वर्मा छात्रा
उद्यम स्टैंडिंग कमेटी बनाने का सीधा फायदा, उन छात्रों को मिलेगा जो पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी के लिए भटकते हैं।- आकाश कश्यप छात्र
बजट में स्किल डवलपमेंट और फ्यूचर टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव चला है। डिजिटल दौर की जरूरतों को समझते हुए बजट में स्किल डेवलपमेंट को केंद्र में रखा गया है। अमित कुमार युवा उद्यमी
बजट कदम उन युवाओं के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है, जो क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और सीधे रोजगार या स्टार्ट-अप की राह पकड़ना चाहते हैं।- अरुण कुमार युवा उद्यमी
- आज का बजट छात्रों और युवाओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता लेकिन प्रदेश के प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास की घोषणा का स्वागत करते हैं।- भूपेन्द्र यादव बबलू छात्र नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed