फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Controversial statement by Aligarh MP Satish Gautam

Aligarh News: सांसद सतीश गौतम का आया विवादित बयान, बोले- गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले हमें लड़ा रहे

Fri, 17 Jul 2026 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 02:38 AM IST
सार

खैर नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में मंच से दिए गए सांसद सतीश गौतम के इस बयान पर समर्थन और विरोध, दोनों देखने को मिल रहा है।
 

विज्ञापन
Controversial statement by Aligarh MP Satish Gautam
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले लोग सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर हमें लड़ाने का काम करते हैं। हम सब आपस में भाई हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना है। खैर नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में मंच से दिए गए सांसद सतीश गौतम के इस बयान पर समर्थन और विरोध दोनों देखने को मिले

विज्ञापन


सांसद सतीश गौतम खैर में विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फर्जी अकाउंट संचालित हो रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज में भ्रम और तनाव पैदा करना है। सांसद ने लोगों से अपील की कि वे किसी भड़काऊ पोस्ट या अफवाह पर बिना जांच विश्वास न करें। समाज को बांटने वालों से सावधान रहें। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके वक्तव्य पर तालियां बजाईं।
विज्ञापन


बयान का वीडियो वायरल होने पर कुछ लोगों ने सांसद के बयान का समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताया। कुछ लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक मंच से ऐसे बयान देने से बचना चाहिए, जिनसे किसी समुदाय के प्रति गलत संदेश जा सकता है। वहीं सांसद समर्थक सांसद का बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका दावा है कि सांसद का भाषण अफवाहों और फर्जी खातों के खिलाफ एक चेतावनी थी। उन्होंने लोगों से केवल सतर्क रहने की अपील की थी। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब सतीश गौतम का कोई बयान चर्चा में आया है। उनके कई बयान राजनीतिक विवाद का कारण बने हैं। हाल के महीनों में मुहर्रम, कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर दिए उनके बयानों पर भी राजनीतिक प्रतिक्रिया मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed