फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala Premier League-2 auction

Amar Ujala Premier League Season 2: क्रिकेट सितारों की लगी बोली, 12 फ्रेंचाइजी ने चुने अपने हीरो

Fri, 17 Jul 2026 09:32 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 17 Jul 2026 09:32 AM IST
सार

कुछ खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिससे ऑक्शन का रोमांच और बढ़ गया। अब सभी टीमें बन गई। हर टीम में 16-16 खिलाड़ी लिए गए है। जल्द ही मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात के साथ एयूपीएल-2 का क्रिकेट महाकुंभ शुरू होगा। 

विज्ञापन
Amar Ujala Premier League-2 auction
अमर उजाला प्रीमियर लीग (एयूपीएल) सीजन-2 का ऑक्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला प्रीमियर लीग (एयूपीएल) सीजन-2 के ऑक्शन में 16 जुलाई को क्रिकेट प्रतिभाओं की बोली लगी। नीलामी में 12 फ्रेंचाइजी ने 962 खिलाड़ियों में से अपनी रणनीति के अनुसार खिलाड़ियों का चयन किया। ऑक्शन में फ्रेंचाइजी मालिकों और टीम प्रबंधन के बीच बेहतर खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने की होड़ देखने को मिली।

विज्ञापन


जीटी रोड स्थित होटल रमाडा में शाम चार बजे नीलामी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर वैद्य राधेश्याम सारस्वत, संदीप भारद्वाज, प्रवीण भारद्वाज, राहुल चौहान, नितिन अग्रवाल, मृणाल गुप्ता, विशाल शर्मा ने किया। ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों का चयन 13 जुलाई को श्री महेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर हुए ट्रायल के आधार पर किया गया था। चयनकर्ता अनुज चौधरी, सौरभ चौधरी, विपिन शर्मा और प्रशिक्षक अजय शर्मा ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, विकेटकीपिंग और फिटनेस के आधार पर खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया था। ऑक्शन में ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को टीमों ने प्राथमिकता दी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की नीलामी कार्यक्रम में मंच पर मौजूद टीम के मालिककुछ खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिससे ऑक्शन का रोमांच और बढ़ गया। अब सभी टीमें बन गई। हर टीम में 16-16 खिलाड़ी लिए गए है। जल्द ही मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात के साथ एयूपीएल-2 का क्रिकेट महाकुंभ शुरू होगा। संचालन अमन शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed