फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teenage girl physical harassment in field

Aligarh: घर में घुसकर किशोरी उठा ले गया युवक, खेत में ले जाकर किया गंदा काम, ग्रामीणों ने आरोपी को धरदबोचा

Fri, 17 Jul 2026 02:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 17 Jul 2026 02:14 PM IST
सार

बीते आठ दिनों में जिले में किशोरी से दुष्कर्म का यह दूसरा मामला है। 12 जुलाई को छर्रा क्षेत्र में दो युवकों ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पड़ोसियों की सजगता के चलते किशोरी की जान बची थी। दोनों आरोपियों को पड़ोसियों ने दबोचकर पुलिस के हवाला कर दिया था।

विज्ञापन
Teenage girl physical harassment in field
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय पड़ोसी युवक एक घर में घुसकर 13 वर्षीय किशोरी को उठाकर समीप ही खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। घटना 16 जुलाई की दोपहर करीब ढाई बजे की है। आवाज सुनकर पहुंचे पीड़िता के चाचा सहित ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी घर के पास ही अपने चाचा के घर पर बृहस्पतिवार को अकेले थी। वह फ्रिज से पानी की बोतल निकाल रही थी, तभी समीप ही रहने वाला आरोपी मुकुल घर के अंदर घुसा और किशोरी के मुंह पर कपड़ा ठूसने के साथ चेहरे पर गमछा लपेट दिया। इसके बाद उसे उठाकर पास ही यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड के किनारे चरी के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस दौरान मुंह से कपड़ा निकल जाने पर किशोरी ने आवाज लगाई, जिस पर उसके चाचा सहित अन्य ग्रामीण पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे दौड़ाकर लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल भेजा, जहां से उसे मलखान सिंह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल अलीगढ़ भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -कमलेश कुमार, कार्यवाहक सीओ, खैर।

बीत दिनों में किशोरी से दुष्कर्म का दूसरा मामला
बीते आठ दिनों में जिले में किशोरी से दुष्कर्म का यह दूसरा मामला है। 12 जुलाई को छर्रा क्षेत्र में दो युवकों ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पड़ोसियों की सजगता के चलते किशोरी की जान बची थी। दोनों आरोपियों को पड़ोसियों ने दबोचकर पुलिस के हवाला कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed